ग्राम में चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का विरोध करना पड़ा भारी,
ग्राम पंचायत सचिव ने तीन भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा मारपीट कर गाली गलौज धमकी देने का कराया अपराध पंजीकृत।
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान, बदायूं। विकासखंड कार्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत ज्योरा परवाल पर तैनात ग्राम पंचायत सचिव अवधेश कुमार ने थाना क्षेत्र मुजरिया पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि कि वह ग्राम पंचायत ज्योरा परवाल में ग्राम पंचायत सचिव है तथा वह ग्राम पंचायत में नाथू की झोपड़ी से रामपाल के घर तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य करा रहा था की तभी ग्राम के ही नेमपाल, भानु प्रताप, सुरेंद्र पुत्रगण वीर सिंह दिनेश पुत्र राम सिंह ने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा मजदूर एवं मेरे साथ मारपीट गाली गलौज एवं जान से मार देने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।प्रार्थी ने उपरोक्त लोगों से जैसे तैसे बचकर अपनी जानबचाई है। ग्राम पंचायत सचिव अवधेश कुमार की प्रार्थना पत्र पर थाना मुजरिया पुलिस ने अपराध संख्या 138 धारा 324/4,222, के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

