प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने सुना
वरिष्ठ भाजपा नेता ने स्वर्गीय माताजी की याद में विशाल भंडारे का कराया आयोजन,
जिला ब्यूरो चीफ तबरेज़
सहसवान, बदायूं । रविवार को ब्लॉक परिसर में 129 वीं प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने सुना उसके उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने ब्लॉक प्रांगण में एक विशाल भंडारे का आयोजन कराया जिसमें हजारों की तादाद में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया इस विशाल भंडारे का आयोजन माता स्वर्गीय शांति देवी जी की याद में कराया जाता है,बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के द्वारा यह विशाल भंडारा प्रत्येक मासिक को कराया जाता है, जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस विशाल भंडारे में भाजपा नेता पंकज चौधरी, पुत्तन आजाद, राम बहादुर, लालू यादव, तूफान सिंह, अंकित सक्सेना,हर्ष यादव, सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र, सहित मौजूद रहे।

