सरकार की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में कैंप लगाया गया, दस हजार से ज्यादा बकायादारो ओट्स के तहत रजिस्ट्रेशन कराए,

सरकार की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में कैंप लगाया गया, 

दस हजार से ज्यादा बकायादारो ओट्स के तहत रजिस्ट्रेशन कराए,

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान, बदायूं। रविवार को नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में बिजली बिल राहत योजना 2025 -26 के तहत लगे कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा कर योजना का लाभ उठाया और अपने बकाया बिल जमा किए विद्युत खंड अधिकारी विपिन गुप्ता व अवर अभियंता हरिशंकर के नेतृत्व में बकाया चेक करने निकली विद्युत टीम विद्युत चेकिंग के दौरान ₹10000 से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के ओट्स के तहत रजिस्ट्रेशन कराए और सरकार की बिजली बिल राहत योजना के तहत स्कीम का लाभ उठाया कुछ उपभोक्ताओं के बकाया के चलते जो लोग ओट्स में रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहे हैं ऐसे लोगों के डिस्क कनेक्शन कर दिए गए।जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ 135 भी की कार्रवाई हो चुकी है ओट्स में रजिस्ट्रेशन करा कर उन्हें भी 31 जनवरी 2026 तक 50% का लाभ मिलेगा उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार विद्युत उपकेंद्र सहसवान में राजस्व बसूली विद्युत चोरी रोकने हेतु संगन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अवर अभियंता हरिशंकर टाउन के द्वारा टीम गठित कर नगर में विद्युत चेकिंग कर जिसमें 10 हजार रुपए से अधिक के बकायेदारों के ओट्स में रजिस्ट्रेशन करा कर उपभोक्ताओं से दो दो हजार रुपए जमा बकाया के चलते कुछ उपभोक्ताओं ने ओट्स में रजिस्ट्रेशन नहीं कराए ऐसे उपभोक्ताओं के डिस्कनेक्शन कर दिए गए और जिन उपभोक्ताओं की पूर्व में लाइन काटी गई थी बिना बकाया जमा करते विद्युत लाइन चलती पाई गई ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 बी के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है तथा लोड घटाया भी गया।उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया यह संघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा श्री गुप्ता ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की वह अपना लोड बढावा लें और मीटर से ही विद्युत का उपयोग करें एवं समय से ही अपना विद्युत बिल जमा करायें ।चेकिंग अभियान टीम में सागरमल निठारवाल, आजिम हुसैन, जयाउरहमान, सिद्दीक, चांद मियां, साहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post