दोस्त की मां की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, दांत से काटे निशान; आरोपी पिता की हत्या में जा चुका है

दोस्त की मां की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, दांत से काटे निशान; आरोपी पिता की हत्या में जा चुका है जेल

जिला तबरेज़ खान 

सहसवान,बदायूं। क्षेत्र में दोस्त की बुजुर्ग मां की नृशंस हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि मृतका के शरीर पर दांत से काटे जाने के निशान मिले हैं, जबकि हाथ की उंगलियां भी चबाई गई हैं। आरोपी भोलानाथ पहले भी अपने पिता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है।पुलिस के अनुसार, आरोपी भोलानाथ नशे की हालत में था और देर रात तक पूरी तरह होश में नहीं आ सका, जिस कारण उससे गहन पूछताछ नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि भोलानाथ ने कई वर्ष पूर्व अपने पिता मोहनलाल की नशे के लिए पैसे न देने पर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था।

बरेली का रहने वाला है आरोपी

आरोपी भोलानाथ मूल रूप से बरेली जिले का निवासी है। उसके पिता मोहनलाल करीब 25 साल पहले बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में आकर बसे थे। बाद में सहसवान के जहांगीराबाद मोहल्ले में छोटी सी जमीन खरीदकर कच्चा मकान बनाया, जहां परिवार रहता था। बताया जाता है कि भोलानाथ बचपन से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है।

दोस्ती के नाम पर भरोसा, बना हत्यारा

मृतका के छोटे बेटे की भोलानाथ से पुरानी और गहरी दोस्ती थी। हाल ही में छोटा बेटा अलीगढ़ में एक नुमाइश में आइसक्रीम की दुकान पर काम करने गया था। मां की देखभाल के लिए उसने भोलानाथ को घर पर छोड़ा था।

रेप के बाद हत्या की आशंका

पुलिस इस मामले को रेप के बाद हत्या की दृष्टि से भी जांच रही है। शव के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और पंचायतनामे में भी दुष्कर्म से संबंधित जांच का उल्लेख किया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। आरोपी के पूरी तरह होश में आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटनाक्रम पर और जानकारी सामने आएगी।

पूरा मामला

सहसवान के जहांगीराबाद मोहल्ले के पास कछला रोड स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो पैरालाइसिस से ग्रसित थी, की शनिवार को हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे बड़े बेटे को चारपाई पर मां का शव मिला। आरोपी को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post