कोतवाली क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध रूप से लापता होने की बेटे ने गुमशुदगी की दर्ज कराई

कोतवाली क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध रूप से लापता होने की बेटे ने गुमशुदगी की दर्ज कराई

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध रूप से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों पर महिला के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित बदन सिंह निवासी ग्राम बरौलिया जाटव नगला, मजरा इकरारपुर थाना सहसवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 55 वर्षीय मां 28 जनवरी की शाम करीब छह बजे से लापता हैं। महिला घर पर अकेली रहती थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं।पीड़ित का आरोप है कि उसका कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते पहले भी जान-माल की धमकियां दी जा चुकी थीं। पीड़ित का संदेह है कि जमीनी विवाद के कारण ही कुछ लोगों ने उसकी मां का अपहरण कर लिया है।पीड़ित की ओर से पूर्व में महिला की गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब अपहरण की आशंका जताते हुए दोबारा शिकायत दी गई है।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने स्तर से जांच शुरू कर दी गई है। महिला की तलाश की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post