एडीओ पंचायत का कार्यालय में ही दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन,
निधन की खबर मिलते ही कार्यालय परिसर में छाया सन्नाटा,
स्टाफ कर्मचारी उनके शव को लेकर राजकीय जिला चिकित्सालय से उनके आवास को लेकर हुए रवाना,
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान,बदायूं। विकासखंड कार्यालय सहसवान में अस्थाई रूप से तैनात एडीओ पंचायत नरेश कुमार सिंह यादव साडे 59 वर्ष का पंचायत कार्यालय में कार्य करते समय दिल का दौरा पड़ गया उन्हें तत्काल स्टाफ कर्मचारियों सहसवान के एक निजी चिकित्सालय पर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें बरेली ले जाने की सलाह दी उनके साथ स्टाफ कर्मचारियों राजकीय मेडिकल कॉलेज नौसेरा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साडे 59 वर्षीय एडीओ पंचायत नरेश कुमार सिंह यादव को जिला पंचायत राज अधिकारी ने तत्कालीन एडीओ पंचायत नीरज कुमार को एक पखवाड़े की आकस्मिक छुट्टी पर चले जाने के कारण अस्थाई रूप में सहसवान विकासखंड कार्यालय पर एडीओ पंचायत पद पर तैनात किया था। श्री नरेश कुमार सिंह ने तीन दिन पूर्व भी कार्यभार कार्यालय में ग्रहण किया था तथा उनके सेवाकाल में सेवानिवृत्ति होने मैं मात्र 6 माह का समय लगभग अवशेष था।मृतक एडीओ पंचायत नरेश पाल सिंह यादव गांव पंचदेवरा विकासखंड म्याऊं तहसील दातागंज जनपद बदायूं के निवासी थे श्री नरेश पाल सिंह के निधन की खबर मिलते ही विकासखंड कार्यालय परिसर में सन्नाटा छा गया। लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके आवास की तरफ दौड़ पड़े।

