ग्राम रोजगार सेवकों का 30 माह से लंबित मानदेय भुगतान,को लेकर रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सोंपा
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान, बदायूं। ग्राम रोजगार सेवकों का विगत 30 माह से लंबित मानदेय भुगतान कराए जाने के संबंध में बुधवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें रोजगार सेवकों की मांगे यह है कि हम विकासखंड सहसवान के अंतर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक है हमें यह बताते हुए अत्यंत खेत हो रहा है कि विगत 30 महा से हमारा मानदेय भुगतान लम्बित है।जब कि हम अपनी सेवाऐ पूर्ण निष्टा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन कर रहे। मानदेय का लम्बे समय से भुगतान न होने के कारण हम सभी ग्राम रोजगार सेवक गम्भीर आर्थिक एवं परिवारिक कठिनाईयों का सामना कर रहे है। दैनिक जीवन यापन बच्चो की शिक्षा एवं अन्य आवश्यक खर्चो में भारी समस्याऐं उत्पन्न हो रही है।रोजगार सेवकों का कहना है कि हमारी स्थित को ध्यान में रखते हुए लम्बित 30 माह का मानदेय अति शीघ्र दिलाए जाने की कृपा करें ।ब्लाक अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष अंसीव सक्सेना, कोसा अध्यक्ष मुकेश यादव, महामंत्री रामविलास यादव, मीडिया प्रभारी आरिफ खा, एवं समस्त रोजगार सेवक मौजूद रहे।

