आजाद समाज पार्टी काशीराम की मीटिंग का आयोजन सहसवान में संगठन का विस्तार,

आजाद समाज पार्टी काशीराम की मीटिंग का आयोजन सहसवान में संगठन का विस्तार,

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान आजाद समाज पार्टी काशीराम की एक मीटिंग नगर के मोहल्ला मिर्जाटोला में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तमीम उद्दीन उर्फ बबलू चौधरी ने संबोधित करते हुए, जिला अध्यक्ष ने कहा आजाद समाज पार्टी काशीराम का जनपद में तेजी के साथ सगठन किया जा रहा है,नगर और ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है, इस क्रम में जिला अध्यक्ष ने सहसवान निवासी मों अकील को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई, व नीरज सागर को नगर प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया, नवयुक्त पद अधिकारी से जिला अध्यक्ष ने उम्मीद लगाई है, कि वह अपने पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा और लगन के साथ पार्टी के हित में कार्य करेंगे, और सहसवान में संगठन को मजबूत करेंगे, इस पूर्व सहसवान पहुंचने पर जिला अध्यक्ष तमीम उद्दीन का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता दुखी है पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है, किसान वर्ग परेशान है महंगाई के चलते आम आदमी दुखी है, जनता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अकील व प्रभारी नीरज सागर ने कहा जल्द ही सहसवान में संगठन का विस्तार करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे लगन और मेहनत से संगठन को मजबूत करेंगे,


Post a Comment

Previous Post Next Post