डिवाइडर से टकराई बाइक दोनों सवार घायल प्रथम उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय किया रेफर
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-सहसवान मार्ग के मध्य बाइक द्वारा परचून की दुकान का सामान लेने आ रहे दो बाइक सवार की बाइक ग्राम सालिक नगला के पास डिवाइडर से टकराकर दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को तत्काल पीआरबी वाहन कर्मी सीएचसी सहसवान पहुंचे जहां चिकित्सा कर्मियों ने प्रथम उपचार देकर दोनों बाइक सवारों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया lजानकारी के मुताबिक थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कौलहाई निवासी शिवम पुत्र भगवानदास रोहित पुत्र सर्वेश ग्राम में परचून की दुकान चलाते हैं दुकान का सामान लेने के उद्देश्य एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों लोग बाइक से सहसवान आ रहे थे की पहलवान ढाबा के पास बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों की हालत नाजुक देख किसी राहगीर ने पीआरबी 112 को मामले की जानकारी दी जिस पर मौके पर पहुंची पीआरबी 112 के स्टाफ ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी सहसवान उपचार वास्ते पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्रथम उपचार करते हुए दोनों की हालत नाजुक होने पर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है l
