आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें-जिलाधिकारी


 *आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें-जिलाधिकारी*

(सरवर हुसैन प्रधान संपादक, अमीर खुसरो टाइम्स)

कासगंज: जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये कहा कि जनशिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये।  

         जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी द्वारा शिकायत निस्तारण में आवेदकों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखे जाने एवं उनके असंतोषजनक फीडबैक का संज्ञान लेकर शिकायतों को सावधानी से गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारित किये जाने हेतु समय समय पर दिशा निर्देश दिये जाते हैं।

         सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिये।

डिफाल्टर होने वाले समस्त सन्दर्भों का अनिवार्यरूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना अनिवार्य है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये।

        बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0 वैभव शर्मा, जिला विकास अधिकारी, बीएसए एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post