
कासगंज। दिनांक 27.11.2023 को मिशन शक्ति अभियाान फेज 4.0 के अन्तर्गत वन स्टाॅप सेन्टर, कार्यालय कासगंज में ’’ *दहेज प्रतिषेध दिवस* ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को दहेज न लेने एवं देने के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को बताया गया कि धारा-1 सबसे पहली बात दहेज लेने, दहेज देने, दहेज के लिए उकसाने अथवा इसके लेन-देन में सहभागी होने पर न्यूनतम पांच वर्श की कैद एवं 15 हजार रूपए का जुर्माना हो सकता है। *जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया श्रीमती कोमल पंवार* द्वारा महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे- निराश्रित महिला पेंसन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना, स्पाॅन्सरशिप (प्रवर्तकता कार्यक्रम) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) 181 महिला हेल्प लाइन, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोश योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्य मंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 पुलिस आपात कालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, के बारे में एवं वन स्टाॅप सेन्टर, के बारे में महिलाओं को जागरूक किया महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में सरकार द्वारा किये गये प्रयासों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। महिलायें बालिकाएं आदि मौजूद रहीं।