अमृत कुंभ मेला मार्गशीष से पहले हरि की पौड़ी के घाट निर्माण पूरा कराने की मांग


 (आशीष मिश्रा जिला संवादाता, अमीर खुसरो टाइम्स)

कासगंज। दिनांक 28 नवंबर 2023 को ब्राह्म कल्याण सभा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय कासगंज से मिलकर अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष से पहले हरि की पौड़ी के घाट निर्माण पूरा कराने व भगवान वराह की लीलाओं का ड्रोन कैमरे से लेजर शो कराने के संबंध में मांग रखी ब्राह्मण कल्याण समाज संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने बताया सूकरक्षेत्र सोरोंजी में 20 दिसंबर से मार्गशीर्ष अमृत कुंभ का शुभारंभ हो रहा है। 23 दिसंबर मार्गशीर्ष एकादशी को गंगा स्नान पर्व व पंचकोसी महा परिक्रमा का आयोजन भी होगा। इससे पूर्व तीर्थंनगरी के हरि की पौड़ी के घाटों को दुरुस्त करने व मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन की भव्य रूपरेखा बनाए जाने की जरूरत है। पांडे ने कहा इस महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए पवित्र हरि की पैड़ी को गोरहा नहर से जल आपूर्ति करने वाले बम्बा की विशेष सफाई कराई जाए जिससे जल के साथ हरि की पैड़ी में गंदगी न जाये, हरि की पैड़ी में व्याप्त प्रदूषण को दूर कराकर स्नान पर्वों से पूर्व स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, मेला मार्गशीष आयोजन से पूर्व हरि की पौड़ी के पश्चिमी घाटो का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए, ब्राह्मण कल्याण सभा नगर अध्यक्ष अतुल निर्भय ने कहा - सूकरक्षेत्र का पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का अधूरा निर्माण मेला आयोजन से पूर्व पूर्ण कराया जाए, प्रांतीय मेला को भव्य व आकर्षित बनाने के लिए सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ बैठककर कार्ययोजना तैयार की जाए, मेला मार्गशीर्ष में भगवान वराह की लीला का ड्रोन कैमरों से लेजर शो के माध्यम से भव्य प्रदर्शन किया जाए। ब्राह्मण कल्याण सभा प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ,नगर अध्यक्ष अतुल निर्भय ,संगठन मंत्री हरिओम पचौरी, प्रदेश संगठन मंत्री पवन दुबे, जिला संगठन मंत्री गंगा विष्णु माफीदार, प्रवीण वशिष्ठ ,आशुतोष निर्भय दीपक उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post