डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण


 *डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण*

*निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी तथा परिसर, कार्यालय, व मेस आदि की साफ सफाई का लिया जायजा’*

*जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने व साफ सफाई आदि के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’।*

(सरवर हुसैन प्रधान संपादक, अमीर खुसरो टाइम्स)

कासगंज: जिलाधिकारी सुधा वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। समस्त व्यवस्थायें अच्छी मिलीं। अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान कारागार में निरूद्ध बन्दियों के समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता एवं कारागार की सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। कारागार अस्पताल का निरीक्षण के दौरान बन्दियों को उचित उपचार दिया जाना पाया गया।

निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई मौजूद सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/ सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post