उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठायें।
कासगंज: उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के शिक्षित बेरोजगारों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से अनुदानयुक्त ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु योजना संचालित है। योजनान्तर्गत लाभार्थियों को कुल परियोजना का 25 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है।
योजनान्तर्गत आवेदन हेतु 18 से 40 वर्ष के मध्य आयु एवं शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल पास होना अनिवार्य है। आवेदक किसी बैंक एवं वित्तीय संस्था का डिफाल्टर न हो।योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु वेव साइट कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद पर ऑनलाइन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज से संपर्क किया जा सकता है।