समस्त दिव्यांगजन अपना यूडीआईडी कार्ड अवश्य बनवा लें।
कासगंज: जनपद के दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त दिव्यांगजन अपना विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र-यूडीआईडी कार्ड अवश्य बनवा लें।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है तो अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक फोटो लेकर लोकवाणी/जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से वेबसाइट ेूंअसंउइंदबंतकण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर बनवा लें और हार्डकापी सीएमओ कार्यालय कासगंज तथा विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगता सशक्तिकरण कार्यालय में जमा कर दें। जिन दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड नहीं बने होंगे उनकी पेंशन लखनऊ से रोक दी जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय के मोबा0 नं0 8267805668 से संपर्क किया जा सकता है।