घर में घुसकर विधवा से की छेड़छाड़ किया वस्त्रहीन, दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के एक ग्राम में परिजनों की गैर मौजूदगी में एक विधवा के घर में घुसकर दो लोगों ने छेड़छाड़ की विरोध करने पर उसे निर्वस्त्र कर दिया शोर मचाए जाने पर आरोपी भाग जाने में सफल हो गए पीड़िता ने दो लोगों के विरुद्ध मामले की धारा 452 354 खा मैं नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित विधवा ने बताया कि उसके परिवार की सोमेंद्र के परिजनों से विवाद चल रहा है जिसके चलते राकेश पुत्र हुकुम सिंह मोरपाल पुत्र जयपाल 9:00 बजे के लगभग घर में उस समय प्रवेश कर गए जब सभी परिजन घर से बाहर गए हुए थे मौका देखकर उपरोक्त दोनों लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जब उसने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसके शरीर पर पड़े हुए कपड़े फाड़ दिए उसे निर्वस्त्र कर दिया पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी भागने में सफल हो गए पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है ।
.jpg)