एआरटीओ ने डग्गामार दौड़े, 13 वाहन सीज यातायात नियमों का ना पालन करने वालों पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
बदायूं ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने 13 वाहन सीज किए, जिनमें तीन ओवरलोड ट्रक शामिल हैं। चेकिंग के दौरान तीन ट्रक ओवरलोडिंग सीज किये,परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जहां वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने चेकिंग में 13 वाहन सीज किए हैं। इनमें तीन ओवरलोड ट्रक भी शामिल हैं। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने शहर में लालपुल तिराहा, नवादा तिराहा, बिल्सी रोड, बिसौली रोड, अलापुर रोड, उझानी रोड, कादरचौक रोड पर वाहनों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने तीन ट्रक ओवरलोडिंग में सीज कर दिए। इसके अलावा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर एक मैजिक को सीज किया है। पांच ऑटो ओवरलोडिंग, फिटनेस फेल, टैक्स बकाया एवं बीमा न होने पर सीज किये। दो ईको अनाधिकृत संचालक करने में बंद की हैं। एक बस के लिए परमिट नियमों का उलघंन में सीज किया है। एआरटीओ ने एक ई-रिक्शा पर नौ स्कूली बच्चे बैठे होने पर उसे भी सीज कर दिया। इससे पहले बच्चों को स्कूल तक छुड़वाया। ई-रिक्शा केस सभी पेपर समाप्त थे। सीज किए गये वाहन करीब 2.50 लाख का जुर्माना जमा होने पर ही छूट सकेंगे। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने बताया कि चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा।

